कक्षा
तीसरी      विषय हिंदी 
प्रश्न
संग्रह 
वाचन
अनुच्छेद पढ़कर नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर लिखो
:- (अपठित
)
1.      यह
चिड़िया अपना घोंसला किसी कुशल दर्जी की कुशलता की तरह बनाती है I इसलिए
इसे दर्जी चिड़िया कहा जाता I है इसकी फुदकने की आदत के कारण कहीं- कहीं
इसे फुदकी भी कहते है I इसकी पीठ का रंग हरापन लिए होता है I इसका सर
भूरा और पेट सफ़ेद होता है I दर्जी चिड़िया अपने चोंच से दो या दो से ज्यादा
पत्तों  को आपस में मिलाकर उन्हें भी सी
देती है I
इससे उनका कटोरे जैसा आकार बन जाता है I फिर वह इसमे कपास, पंख, नर्म
घास और दूसरे प्रकार के रेशे भर कर इसे आरामदायक बना देती है I बाहर से
पत्तों से बना होने से पेड़ पर यह घोंसला आसानी से दिखाई नहीं देता I
१.     दर्जी
चिड़िया अपना घोंसला कैसे बनाती है?
२.     दर्जी
चिड़िया को फुदकी क्यों कहते है? 
३.      दर्जी चिड़िया के  पीठ का रंग कैसा होता है?
४.     दर्जी
चिड़िया का सर और पेट कैसे होता है?
५.     दर्जी
चिड़िया के घोंसले का आकार कैसा होता है?
६.     दर्जी
चिड़िया पत्तों को किस से सिलती है?
७.     दर्जी
चिड़िया घोंसले को आरामदायक कैसे बनाती है?
८.     पेड़
पर यह घोंसला आसानी से क्यों नहीं दिखाई देता?
९.     बहुवचन
लिखो I     पत्ता       घोंसला
१०.अनुच्छेद
के लिए सही शीर्षक लिखो I
2.   
एक कौए ने मोर के पंख लगा लिये और अपने को मोर
समझकर मोरों की एक टोली में जा घुसा। उसे देखकर मोरों की टोली ने उसे फौरन पहचान
लिया। फिर क्या ! दूसरे ही पल सारे
मोर उस पर झपट पड़े। चोंच मारकर उसे अपनी टोली से दूर भगा दिया। रोता हुआ कौआ अपने घर
में वापस लौट आया। उसके अपने दोस्त भी उसकी इस हरकत से नाराज हो गए थे। वे भी उस
पर टूट पड़े। सारे कौओं ने मिल कर उसके पंख नोच डाले। नकल को अकल कहाँ !
१.    
कौए ने किसके पंख
लगा लिए थे ?
२.    
कौआ किसकी टोली
में जा घुसा ?
३.    
मोरों ने कौए को
अपनी टोली से कैसे भगा दिया ?
४.    
रोता हुआ कौए
कहाँ लौट आया? 
५.    
विलोम शब्द लिखो:   दूर x   रोता  x 
६.    
कौए के दोस्तों उस
से नाराज क्यों हो गए थे ?
७.    
कौए के दोस्तों
ने मिलकर कौए के क्या नोच डाले ?
८.    
विलोम शब्द ढूँढो..   दुश्मन x      असल x 
९.    
वाक्य बनाओ:     फौरन 
१०.अनुच्छेद
के लिए सही शीर्षक लिखो I
3.   
वृक्ष जितने बड़े और
घनाकार होते हैं,
उनका काम भी उतना ही कठिन होता है।
इनकी  हरियाली आँखों को ठंडक पहुँचाती है। इनसे हमें छाया, शुद्ध हवा, फल, फूल लकडियाँ आदि
मिलती हैं। 
पेड़ों के कारण बरसात
भी होती है। अनेक प्रकार के पक्षी इन पर घोंसले बनाकर रहते हैं। घरों और बगीचों की
सुंदरता पेड़-पौधों से बढ़ती है। इतना सब कुछ देने के बावजूद पेड़-पौधे हमसे बदले में
कुछ भी नहीं लेते। इनसे सीख लेकर हमें भी दूसरों की भलाई करनी चाहिए।
१.       कौन से वृक्षों
का काम कठिन होता है?
२.      हमारी आँखों को ठंडक कौन पहुँचाता है?
३.      पेड़ों से हमें क्या-क्या चीजेँ मिलती हैं ?
४.      पेड़ों के कारण क्या होता है ? 
५.       पक्षी कहाँ
घोंसला बनाते हैं ? 
६.      घरों और बगीचों की सुंदरता किस से बढती है?
७.      इतना सब कुछ देने के बदले में पेड़ हम से क्या लेते है?
८.      समानार्थी शब्द लिखो .. पेड़ ,  बारिश 
९.      पेड़ों से हमें या सीख लेनी चाहिए ?
१०. अनुच्छेद के लिए
सही शीर्षक लिखो I
4.      जल का जीवन से बहुत महत्वपूर्ण सम्बन्ध है। हमारे शरीर में तीन भाग पानी का है।उसी प्रकार  धरती पर तीन भाग जल का है। जल के कारण हरियाली है और हरियाली से आक्सीजन प्राप्त होती है। परन्तु आजकल लोग  इन्डस्ट्रीज तथा रिहायशी भवनों के नाम पर एवं गलत निर्णयों के कारण  हरियाली का विनाश कर रहे हैं  । कहते हैं " जल ही
जीवन है " और " बिन पानी सब सूना  " यानी जल के बिना हम जीवन की कल्पना ही
नही कर सकते I जल के बिना सारी पृथ्वी का पर्यावरण प्रदुषित हो जाएगा तथा पृथ्वी
रहने लायक नही रहेगी I
१.      जल का किस से महत्वपूर्ण
सम्बन्ध है ? 
२.      हमारे शरीर में कितना भाग पानी है? 
३.      धरती पर कितना  भाग जल का है?
४.      जल के कारण क्या है? 
५.      हरियाली से हमें क्या प्राप्त होता है ?
६.      लोग आजकल हरियाली का विनाश क्यों कर रहें है?
७.      गद्यांश में से ढूंढकर रिक्त स्थान भरो - बिन .....................
सब सूना 
८.      गद्यांश में  से ढूँढकर दो समानार्थी शब्द लिखो – घर  
९.      विलोम शब्द ढूँढकर
लिखो  सही x 
१०. दिए गए गद्यांश को उचित शीर्षक दो. 
5.     
एक था सिंहI वह बहुत बलवान और भयानक थाI जंगल के सभी जानवर
उसे राजा कहते थेI वह जंगल से रोज उसके लिए खाना लाते थेI पर सिंह को जितना मिलता
उतना ही वह और भी पाना चाहताI एक दिन उसने सोचा “राजा का तो दरबार होना चाहिए बिना
राजा के दरबार कैसा? यह सोच कर सिंह ने लोमड़ी को अपने पास बुलायाI लोमड़ी तुम चतुर
और बुद्धिमान हो मैं तुम्हे अपना सलाहकार बनाना चाहता हूँ I लोमड़ी
ने सर झुकाकर कहा “जैसी आज्ञा महाराज” I इसके बाद सिंह ने चीते को बुलाया और कहा “कहते
है की तुम चौकन्ने और तेज भागनेवाले  होI
मैं तुम्हे अपना अंगरक्षक बनाना चाहता हूँI 
चीते ने झुक कर धन्यवाद कियाI अब सिंह ने गिद्ध को बुलाया और कहा गिद्ध तुम
ऊँची उड़ान भर सकते होI तुम मेरे दूत बनोगेI 
गिद्ध ने भी सर झुका कर कहा “जैसी आज्ञा महाराज” I लोमड़ी, चीता और गिद्ध ने
शपथ ली कि वे हमेशा स्वामिभक्त रहेंगेI राजा ने उन्हें वचन दिया की वह उन की रक्षा
करेगाI 
     सिंह राज की दरबार में सबके दिन मजे से कटने लगेI 
१.      सिंह कैसा था?
२.      जंगल के सभी जानवर उसे
क्या कहते थे ? 
३.      एक दिन सिंह ने क्या सोचा?
४.      सिंह ने लोमड़ी को सलाहगार
क्यों बनाया? 
५.      सिंह ने चीते को क्या
बनाया? 
६.     
सिंह ने गिद्ध को दूत
क्यों बनाया?
७.      लोमड़ी, ? चीते
और गिद्ध ने क्या शपथ ली
८.      राजा ने क्या वचन दिया? 
९.      सिंहराज के दरबार में क्या
होने लगा? 
१०. अनुच्छेद के लिए उचित
शीर्षक लिखो
 अनुच्छेद पढ़कर
नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर लिखो :- (पठित
)
1.      एक था जंगलI उस जंगल में
एक शेर भोजन कर के आराम कर रहा थाI इतने में एक मक्खी उड़ती-उड़ती वहां आ पहुँचीI
शेर ने दो-तीन दिन से स्नान नहीं किया थाI इसलिए  मक्खी शेर के कान के पास भिन-भिन-भिन करने लगीI
शेर को बहुत मुश्किल से नींद आई थीI उसने पंजा उठायाI मक्खी उड़ गई... लेकिन फिर से
शेर के कान के पास भिन-भिन शुरू हो गईIअब शेर को गुस्सा आयाI वह दहाड़ा –अरे मक्खी,
दूर हट वरना तुझे अभी जान से मार डालूँगाI मक्खी ने धीरे से कहा –छि...छि ...!
जंगल के राजा के मुंह से ऐसी भाषा कहीं शोभा देती है?  
१.      शेर कहा था?
२.      शेर क्या कर रहा था?
३.      शेर के पास कौन आया?
४.      शेर ने क्या नहीं किया था
?
५.      मक्खी शेर के कान के पास क्या
करने लगी?
६.      मक्खी क्यों उड़ गई ? 
७.      शेर को गुस्सा क्यों आया?
८.      शेर ने मक्खी से क्या कहा?
९.      मक्खी ने शेर से क्या कहा?
१०. जंगल में रहने वाले अन्य
दो जानवरों के नाम लिखोI 
2.      बहुत समय पहले की बात हैI
एक बूढ़ी अम्मा थीI बिल्कुल अकेलीI उसका अपना कोई न थाI घर का कामकाज उसे खुद ही
करना पड़ताI सुबह उठकर कुएँ से पानी लाना, खाना बनाना, आदिI उसके साथ एक परेशानी थीI
वह रोज सुबह उठकर जब घर में झाड़ू लगाती तब तक तो सब ठीक रहताI पर जैसे ही वह आँगन
में जाती और झाड़ू लगाने के लिए झुकती, तभी आसमान आकर उसकी कमर से टकराताI अम्मा
उसे घूरकर देखती तो वह थोडा हट जाताI फिर वह जैसे ही दुबारा झुकती, आसमान फिर अपनी
हरकत दोहराताI 
१.      अम्मा किसके साथ रहती थी?
२.      अम्मा कैसी थी ? 
३.      घर का कामकाज कौन करता था?
४.      अम्मा क्या –क्या काम करती
थी?
५.      अम्मा के साथ क्या परेशानी
थी ? 
६.      अम्मा कहाँ झाड़ू लगाती?
७.      आसमान कहाँ टकराता था? 
८.      अम्मा उसे कैसे देखती? 
९.      आसमान फिर क्या करता? 
१०. विलोम शब्द लिखो     सुबह x         थोड़ा
3.      एक थी बुढ़ियाI उसका एक पोता थाI पोता रोज रात सोने से पहले
दादी से कहानी  सुनताI दादी रोज उसे तरह-तरह की
कहानियाँ सुनातीI एक दिन मूसलाधार बारिश हुईI ऐसी बारिश पहले कभी नहीं हुई थीI सारा गाँव  बारिश से  परेशान थाI  बुढिया की झोंपड़ी में पानी जगह- जगह से टपक रहा
था – टिप-टिप - टिप-टिपI इस बात से बेखबर पोता अपनी दादी की गोद में लेटा कहानी
सुनने के लिए मचल रहा थाI बुढ़िया खीजकर बोली अरे बचवा का कहानी सुनाएँ ई टिपटिपवा से
जान बचे तब न! 
१.      बुढ़िया के साथ कौन था?
२.      पोता रोज रात सोने से पहले
क्या करता था?
३.      दादी रोज अपने पोते को
क्या सुनाती थी ? 
४.      एक दिन क्या हुआ? 
५.      सारा गाँव किस से परेशान
था? 
६.      बुढ़िया की झोंपड़ी में क्या
हो रहा था? 
७.      पोता किस बात के लिए मचल
रहा था?
८.      बुढ़िया ने खीजकर क्या
बोला?
९.      विलोम शब्द ढूँढ़कर
लिखो     खबरX 
१०. योजक शब्द ढूँढ़कर
लिखो      उदा (हरे-हरे)
 अवन्ती ने छोटी सी रंगाई की दुकान खोली और गाँव वासियों
के लिए कपड़ा रंगना शुरू कर दियाI सब लोग उसके रंगाई की प्रशंसा करने लगेI धीरे- धीरे उसकी दुकान चल
निकलीI अवन्ती की प्रशंसा सुनकर एक सेठ को बहुत ईर्ष्या महसूस होने लगीI अवन्ती को परेशान करने के
लिए वह सेठ कपड़े का एक टुकड़ा लेकर अवन्ती की दुकान में जा पहुँचाI दरवाजे के अन्दर घुसते ही
सेठ बुलंद आवाज में बोला –अवंती, जरा यह कपड़ा तो अच्छी तरह से रंग दोI मैं देखना चाहता हूँ
तुम्हारा हुनर कैसा हैI तुम्हारी काफी तारीफ़ सुनी थी इसलिए आया हूँI
१.      अवन्ती ने किस की  दुकान खोली?
२.      अवन्ती ने गाँव वालों के
लिए क्या करना शुरू किया?
३.      सब लोग किस की प्रशंसा
करने लगे?
४.      धीरे- धीरे क्या हुआ?
५.      सेठ को बहुत ईर्ष्या क्यों
महसूस होने लगी?
६.      अवन्ती को परेशान करने के
लिए वह सेठ ने क्या किया?
७.      सेठ बुलंद आवाज में क्या
बोला?
८.      सेठ क्या देखना चाहता था? 
९.      विलोम शब्द छाँटक र लिखो
--छोटा, बाहर
१०.  सामान अर्थ वाला शब्द ढूँढ़कर लिखो -- प्रशंसा 
एक किसान थाI उसकी बीवी का नाम था  –बित्तोI एक दिन किसान ने बित्तो से
कहा –सुबह जब मैं  खेत में हल चला रहा था
तो एक शेर ने आकर कहा – किसान –किसान ! अपना बैल मुझे दे दे वरना मैं तुझे खा
जाऊँगाI 
बित्तो ने उससे पूछा –तूने
क्या जवाब दिया ? किसान ने कहा - मैंने कहा,तू यही रुक , मैं घर जाकर अपनी गाय
लेकर आता हूँI अगर तू बैल खा लेगा तो हम लोग भूखों मर जायेंगेI यह सुनकर बित्तो को बहुत
गुस्सा आया
१.      किसान की बीवी का नाम क्या
था ?
२.      किसान खेत में क्या कर रहा
था? 
३.      खेत में उसे कौन मिला? 
४.      शेर ने किसान से क्या कहा?
५.      बित्तों ने किसान से पूछा?
६.      किसान ने बित्तो को क्या
जवाब दिया?
७.      बित्तो को गुस्सा क्यों
आया? 
८.      विलोम शब्द लिखो –सुबह,  जवाब 
९.      दो द्विरुक्त व्यंजन लिखो
( गुस्सा) 
१०. वाक्य बनाओ-- अगर          
लेखन
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो 
१.     कक्कू
का क्या अर्थ होता है? 
२.     कक्कू
कैसा लड़का है? 
३.     कोयल
की बोली कसी होती है?
४.     बच्चे
कक्कू को किन-किन नामों से चिढाते है?
५.     कक्कू
दिनभर क्या करता है?
६.     शेर
कहाँ आराम कर रहा था?
७.     मक्खी
शेर के पास क्यों भिन-भिन करने लगी?
८.     शेर
को गुस्सा क्यों आया?
९.     शेर
के अलावा मक्खी को रास्ते में कौन-कौन मिला? 
१०.हाथी
ने सूँड़ उठाकर मक्खी को प्रणाम क्यों किया? 
११.तुम्हे
कहानी में कौन कैसे लगा?... शेर ---  हाथी
--- मक्खी
---- लोमड़ी
--- मकड़ी
१२.कौन
जीता? मक्खी
या शेर?
१३.कौन
हारा? मकड़ी
या मक्खी?
१४.अम्मा
के साथ कौन-कौन रहता था? 
१५.अम्मा
को कौन तंग करता था?
१६.आसमान
रोज क्या करता था ?
१७.पानी
भरने से लेकर कुँए पर क्या हुआ?
१८.आसमान
को क्या शरारत सूझी?
१९.अम्मा
झाड़ू पकडे कहाँ पहुँच गई?
२०.बूढी
अम्मा झाड़ू क्यों नहीं छोड़ रही थी?
२१.घर
की सफाई के लिए किन-किन चीजोंको काम में लाया जाता है? 
२२.ऐसे
कोई चार काम लिखो जिन्हें करने का तुम्हारा बहुत मन करता होI
२३.ऐसे
कोई चार काम लिखो जिन्हें करने का तुम्हारा बिलकुल मन न करता होI
२४.ऐसे
कोई दो काम लिखो जो बड़े कर सकते है मगर तुम नहींI 
२५.ऐसे
कोई दो काम लिखो जो तुम कर सकते है मगर बड़े नहींI
२६.बालक
का सूरज बनकर क्या करने का मन करता है? 
२७.बालक
का तितली बनकर क्या करने का मन करता है?
२८.किसान
की पत्नी का क्या नाम था ?
२९.शेर
ने किसान से क्या माँगा?
३०.किसान
ने शेर को क्या लाकर देने का वादा किया?
३१.बित्तो
को गुस्सा क्यों आया? 
३२.बित्तो
किसपर सवार होकर खेत पर पहुँची?
३३.शेर
डर के मारे क्यों कांपने लगा?
३४.शेर
की पूँछ के साथ किसने अपनी पूँछ बाँधी ?
३५.बित्तो
कैसी औरत थी?
३६.संसार
में धूप कौन फैलाता है?
३७.बादल
को क्या बरसाने पर टोका नहीं जाता ?
३८.अम्मा
क्या कहती है? 
३९.किन-किन
बातों पर टोके जाने पर तुम्हें बुरा लगता है?
४०.पोता
किससे रोज कहानी सुनाता था?
४१.सारा गाँव
किससे परेशान था?
४२.बुढ़िया
की झोंपड़ी में पानी कैसे टपक रहा था? 
४३.कौन
न शेर से डरता था न बाघ से ?
४४.बुढ़िया
की झोंपड़ी के पीछे कौन बैठा था? 
४५.धोबी
किस बात से परेशान था?
४६.बाघ
कहाँ छिप कर बैठा था?
४७.पंडितजी
क्यों थक गए थे?
४८.धोबी
अपने गधे का पता पूछने किस के पास गया?
४९.पंडितजी
क्या कर रहे थे?
५०.धोबी
ने खूँटे से किसे बाँध दिया?
५१.क्या
देखकर गाँव वाले हैरान रह गए?
५२.दोनों
बिल्लियाँ किस की खोज में निकली? 
५३.रोटी
को सब से पहले किस ने देखा?
५४.किस
रंग की बिल्ली को सबसे पहले रोटी की महक आई?
५५.किसने
रोटी पहले झपटी?
५६.बिल्लियों
के झगड़े का निपटारा करने कौन आया? 
५७.उसने
रोटियों को किस चीज़ में तोला?
५८.बन्दर
का स्वभाव कैसा था?
५९.क्या
बिल्लियों को रोटी मिली?
६०.तुम्हे
इस कहानी से क्या सीख मिली? 
व्याकरण
निम्नलिखित
शब्दों के प्रयोग से वाक्य बनाओ :
१.     कोयल, तनिक, ठिठोली, भड़क
जाना,झगड़ालू,महक, प्रवेश, हड़पा, कचहरी, गवाह, रंगाई, प्रशंसा, अवश्य, ईर्ष्या, कतई  
२.      नीचे लिखे मुहावरों का वाक्य में प्रयोग करो 
घमंड
में चूर होना, आग बबूला होना, शेखी
बघारना, गुस्से
से लाल होना, चुटकी बजाते ख़त्म करना, अकड़
दिखाना, धौंस
जमाना, शोर
मचाना, आसमान
में दौड़ लगाना,एक न सुनना, डर के मारे कांपना, पाला
पड़ना, भूख
के मारे आँते छटपटाना, होश हवास गुम होना, मंद-मंद
मुस्कराना, खबर लेना, गुस्से से लाल होना, चलते
बनना,  
३.     लिंग
बदलो :  
शेर, चूहा, बूढ़ा, मोर, घोड़ा, मुर्गा, पत्नी, बैल, राक्षस, राजा, आदमी, बकरा, हंस, मोर, चोर, जादूगर, दादा, लड़का, बिल्ली, पोता, धोबी
पंडित
४.     शब्दार्थ
लिखो: 
आदत, रस्साकशी, शरारत, मजबूर, ताकत, बुलंद, हुनर, मंसूबा
, प्रशंसा, ईर्ष्या, भांपना
, कतई, हिम्मत, जवाब, ख़ास, मरियल, जवाब, फटकारा, तरकीब, फ़ौरन,   
५.     समान
अर्थ वाले शब्द लिखो :
अम्मा, आकाश, सुबह, पुत्र, पानी, चाँद, बादल, नदी, पेड़
, फूल, हवा, आँख,  
६.     मिलते-जुलते
शब्द लिखो (तुक वाले शब्द )
शोर, बोल, चंदा, मूंछ, अकड़, मन, पानी, रस्सी, कक्कू, बोली, शहर, रंगना, अन्दर, पार, चाल, ताला, 
७.     निम्न
शब्दों के वचन बदलो :                                             घोडा, रानी, बच्चा, गधा, बिल्ली, झोंपड़ी, टांग, रोटी, टुकड़ा, लड़का, लड़की, पत्ता, तितली, पट्टी, चूहा, कहानी, झोंपड़ी, पोथी, बिल्ली, खूँटा, पोता, चरखा
८.     विपरीत
अर्थ वाले शब्द लिखो . 
आगे, सुबह, ज्ञानी, रात, गाँव, निडर, ऊँची, मोटा, सुगंध, मूर्ख, झगडा, खुशबू, हल्का, नीचे, शान्ति
९.     द्विरुक्त
व्यंजन  उदा: 
(पत्ता, चम्मच, रस्सी, बिल्ली, पक्का
)
१०.विशेषण
छांटकर लिखो :
डरपोक
किसान, बहादुर
बित्तो, कमज़ोर
शेर, मरियल
गाय, चालाक
भेड़िया, चतुर
लोमड़ी, घमंडी
मक्खी, समजदार
हाथी,
सृजनात्मक लेखन
अनुच्छेद लिखो 
कोयल, शेर, बारिश
का मौसम, बहादुर बित्तो, अम्मा, सूरज, चाँद, बन्दर
बाँट 
पत्रलेखन
:- मित्र
को पत्र लिखकर जन्मदिन पर बुलाओ, नानी/दादी
को पत्र लिखकर विद्यालय में मनाए गए वार्षिक उत्सव के बारे में लिखो, 
चित्रवर्णन:  चित्र देखकर पाँच वाक्य लिखो   
वर्तनी
१.     नीचे
दिए गए शब्दों को शुद्ध रूप में लिखो 
प्रषंसा
, ईर्श्या, हूनर, मनसूबा, बेसबरी, पुंछ, रसाकश्शी, मुशकील, कोशीश, मरीयल
आंगन,  .
२.     सही
शब्द पर गोला लगाओ 
भेडिया    भेड़िया,  प्रनाम  प्रणाम , राक्शसी    राक्षसी,   मुसलाधार   मूसलाधार,  झोपड़ी   झोपडी,    पंडित  पंडीत,   सूरज
सुरज,   मक्खी  मख्खी 
३.     रिक्त
स्थान भरो :
प__ रे
शा न,   आ _ मा
न ,  ख ब र _र,   __क्ष सी    ठि __ ली
म
–
ड़ी,    म __ य
ल ,    तारीफ़,  खे __ खि__ ने,   अ  क __   
 
 
No comments:
Post a Comment